{"_id":"665369e2ad8f004e0f0bedf6","slug":"ajit-and-kanwar-singh-saved-the-lives-of-two-youths-by-acting-as-angels-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109703-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अजीत और कंवर सिंह ने देवदूत बनकर बचाई दो युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अजीत और कंवर सिंह ने देवदूत बनकर बचाई दो युवकों की जान
Sun, 26 May 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रिंस उर्फ दीपक-- फाइल चित्र
महेंद्रगढ़/सीहमा। डेरोली जाट गांव में बीती शाम नहर में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी, जबकि दो युवकों को वहां से गुजर रहे बाइकसवारों ने देवदूत बनकर बचा लिया था। बाद में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर खोजबीन अभियान चलाया था। देर रात दोनों के शव बरामद कर लिए गए थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
डेरोली जाट गांव के मुकुल, जतिन, प्रिंस उर्फ दीपक और हितेश शनिवार की शाम नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान नहर में पानी अधिक और तेज बहाव होने के कारण चारों युवक डूबने लगे थे। इसी बीच अटाली गांव के अजीत सिंह व कंवर सिंह मोटरसाइकिल पर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने युवकों को डूबते देखा तो तुरंत बाइक रोककर वह उन्हें बचाने के लिए नहर में उतर गए। उन्होंने मुकुल और जतिन को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रिंस उर्फ दीपक और हितेश तेज बहाव में बह गए थे।
पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान
ग्रामीणों की सूचरा पर देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रात करीब साढ़े दस बजे तक 14 वर्षीय प्रिंस उर्फ दीपक और 16 वर्षीय हितेश के शव बरामद कर लिए।
विज्ञापन
पानी कम करवाकर गोताखोरों ने तलाशे शव
पुलिस को सूचना मिली कि चार नंबर पंप डेरोली जाट गांव में 2 बच्चे नहाते समय डूब गए हैं। इस पर सदर थाना प्रभारी धर्मबीर मौके पर पहुंचे। चार नंबर पंप का पानी कम करवाकर गोताखोरों ने डूबने वालों लड़कों की तलाश करवाई। काफी तलाश करने के बाद डूबने वाले प्रिंस उर्फ दीपक व हितेश निवासी डेरोली जाट को नहर से बाहर निकाला।
वर्जन-
शनिवार रात्रि को दोनों शवों को नहर से निकलवाकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। रविवार सुबह प्रिंस उर्फ दीपक व हितेश के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
-धर्मबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।