{"_id":"6786a39bb3d8500000081263","slug":"aikyam-rise-club-defeated-suraj-royals-and-bjrd-pali-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114527-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऐक्यम राइज क्लब ने सूरज रॉयल्स और बीजेआरडी पाली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऐक्यम राइज क्लब ने सूरज रॉयल्स और बीजेआरडी पाली को हराया
Tue, 14 Jan 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- बाबा जयरामदास क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी योगेश यादव को सम्मानित करते कम
महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास पाली में आयोजित बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ के चौथे दिन तीन मुकाबले खेले गए।
कमेटी के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ के चौथे दिन पहले मुकाबला सूरज रॉयल्स सूरजगढ़ व ऐक्यम राइज क्लब नीरपुर के मध्य खेला गया। ऐक्यम राइज क्लब नीरपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूरज रॉयल्स ने 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई ऐक्यम राइज क्लब की टीम ने 9.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 72 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने पर विक्रम सेठ को मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मुकाबला बीजेआरडी पाली व सूरज रॉयल्स सूरजगढ़ के मध्य खेला गया। सूरज रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बीजेआरडी पाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सूरज रॉयल्स की टीम 10 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। इस प्रकार बीजेआरडी पाली की टीम ने 35 रन से मुकाबला जीत लिया। शुभम चोपड़ा को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया।
एक अन्य मुकाबला ऐक्यम राइज क्लब नीरपुर और बीजेआरडी पाली के मध्य खेला गया। ऐक्यम राइज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐक्यम राइज की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। जवबा में बीजेआरडी पाली की टीम 12.3 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। ऐक्यम राइज की टीम ने यह मुकाबला 29 रन से जीत लिया। योगेश यादव को मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया।