फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ahir regiment should be established in the Indian Army

Mahendragarh-Narnaul News: भारतीय फौज में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की जाए

Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ahir regiment should be established in the Indian Army
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक राव होशयार सिंह ने मांग की है कि सरकार भारतीय फौज में अहीर रेजिमेंट की स्थापना जल्द करे। उन्होंने कहा अहीर रेजिमेंट हक है हमारा और उसे लेकर रहेंगे। उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से चार जून को गांव गोद बालवा में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर की जाने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की आजादी की लड़ाई में अहीरो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था एवं देश को आजाद करवाने में हजारों अहीर रणबाकुरों ने बलिदान दिया था। आजादी के बाद देश की रक्षा करने में भी अहीरों का योगदान बहुत ज्यादा रहा है। 1962 में चीन के साथ रेजागला की जंग में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 वीर अहीर सैनिकों ने 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों के साथ डट कर आखिरी गोली तक भयानक युद्ध किया व 1200 चीनी सैनिको को मार कर बलिदान दिया था। अब समय आ गया है कि भारतीय फौज में अहीर रेजिमेंट की स्थापना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed