{"_id":"643a7029049e834b03053b44","slug":"agriculture-minister-jp-dalal-took-stock-of-kanina-mandi-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री जेपी दलाल का मंडियों में दौरा, कनीना में सरसों खरीद का जायजा लिया, किसानों की परेशानी सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री जेपी दलाल का मंडियों में दौरा, कनीना में सरसों खरीद का जायजा लिया, किसानों की परेशानी सुनीं
Sat, 15 Apr 2023 03:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:06 PM IST
सार
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। मंडियों में अनाज की बिक्री के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री जेपी दलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शनिवार को कनीना अनाज मंडी में रबी फसल की सरकारी खरीद कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने चेलावास में बनी नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद थे। जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश की सभी मंडियों में सरकारी खरीद सुचारु रुप से चल रही है।
विज्ञापन
बेहतरीन स्कीम शुरू करने वाला हरियाणा
उन्होंने कहा कि ई खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में खरीद की जा रही है। जे फार्म कटने के बाद 72 घंटे में किसानों को बेची हुई फसल की पेमेंट की जा रही है। किसानों को पेमेंट करने की इस तरह की बेहतरीन स्कीम शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। मंडियों में अनाज की बिक्री के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
उठान कार्य 48 घंटे के दौरान करने के निर्देश
अगर कहीं से भी किसानों को परेशान करने की सूचना मिलेगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडियों में उठान कार्य भी 48 घंटे के दौरान करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पत्रकारों द्वारा फसल खराबा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में फिलहाल गिरदावरी का कार्य जारी है।
विज्ञापन
किसान को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी
सरकार का लक्ष्य है कि अगले महीने किसानों को ओलावृष्टि में बारिश से हुए नुकसान के आकलन के अनुसार उनके खाते में राशि डाल दी जाए। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ है। मंडियों में किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि में बारिश के कारण हुई फसल की गिरदावरी जल्द पूरी हो जाएगी और उसके बाद उसका मुआवजा वितरण का कार्य शुरू होगा।