फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   agriculture,farmar,insurance

फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

Sun, 15 Dec 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
agriculture,farmar,insurance
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से वंचित किसानों की परेशानी को देखते हुए उच्च विभाग ने फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 15 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है। जिससे अब किसान 31 दिसंबर तक फसल बीमा योजना का पंजीकरण करवा सकते है। जिसके लिए किसान सरल केंद्र, बैंक व साइबर कैफे पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी फसल का फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका खेती पर ही निर्भर होती है। जिसमें गेहूं, सरसों व चने की मुख्य फसलें मानी जाती है। कई बार विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उनकी पक्की-पकाई फसल खराब हो जाती है। जिस कारण उन्हें घर खर्चा चलाना मुश्किल हो जाता है। जिसके बचाव के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई गई थी। जिसके लिए किसानों को साल की दोनों फसलों का विवरण पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवाना होता है। ताकि प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा सरकार द्वारा किसानों को दिया जाएं। जिसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर पंजीकरण के लिए विभाग द्वारा एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक तिथी निर्धारित की गई थी। लेकिन 10 दिसंबर को ऑनलाइन पोर्टल सर्वर डाउन होने की वजह से काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई थी, जिससे ब्लॉक किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर पंजीकरण नहीं कर पाए। जिसके कारण किसानों में रोष था। कृषि विभाग के एडीओ डॉ. सतीश यादव ने बताया कि किसानों की परेशानी को देखते हुए सर्वर डाउन होने की शिकायत विभाग द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई थी। उच्च विभाग ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को 15 दिसंबर की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी है। वहीं, सर्वर को अपडेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के मुताबिक रबी व खरीफ सीजन की फसलों का प्रीमियम निर्धारित कर दिया गया है। जिसका डेढ़ प्रतिशत शेयर किसानों को अदायगी करना होगा। बची हुई राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बीमा कंपनी द्वारा राजस्व व बैंक के रिकार्ड का मिलान किया जाएगा। जिनमें अलग-अलग फसल साबित होने पर बीमा सुविधा नहीं मिल पाएगी। इसलिए किसानों को जागरूक और अलर्ट रहना होगा। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे किसान समृद्ध होने के साथ-साथ लाभान्वित भी होंगे।
किसानों द्वारा अदायगी वाला प्रीमियम
फसल प्रीमियम
गेहूं 382.43
जौ 247.36
सरसों 233.71
चना 179.68
सुरजमुखी 239.78
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed