फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agreement reached on some demands, yet employees remained unconvinced.

Mahendragarh-Narnaul News: कुछ मांगों पर सहमति फिर भी नहीं माने कर्मचारी

Sun, 23 Aug 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached on some demands, yet employees remained unconvinced.
फोटो नंबर-15विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 18वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, सरकार ने कई मांगों को दी सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके बाद विधायक ओमप्रकाश यादव के आवास पर जाकर मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सिंगेलिया ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी आंदोलन में सहयोग की अपील की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

कई मांगों पर सरकार की सैद्धांतिक सहमति
नगर परिषद ईओ जोगेंद्र सिंह कालीरामणा ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों को 440 रुपये मासिक वर्दी भत्ता, समान काम-समान वेतन, ईएसआई और ईपीएफ का लाभ देने पर सहमति जताई है। सफाई कर्मचारियों को 2,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने और दुर्घटना सहायता 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की भी सैद्धांतिक स्वीकृति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर परिवार को 25 लाख रुपये सहायता और पीएमजेएवाई में कर्मचारियों को शामिल करने की बात कही गई है। न्यूनतम वेतन 19 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने पर भी विचार हो रहा है। इसके बावजूद कर्मचारी अभी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed