फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Afternoon rain in Ateli area, relief from sultry heat

दोपहर बाद अटेली क्षेत्र में हुई जमकर बारिश

Sat, 09 Jul 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Afternoon rain in Ateli area, relief from sultry heat
बारिश के बाद सैन चौक पर भरे पानी में गिरा मोटरसाइकिल सवार। - फोटो : Narnol
नारनौल। मंडी अटेली क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और करीब तीन बजे बारिश हुई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान गिरने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

दोपहर बाद नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी व सतनाली के आसपास हल्की और मध्यम बारिश हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 35.8 डिग्री सेल्सियस और 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 29.5 डिग्री सेल्सियस 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडी अटेली : चार रोज से गर्मी व उमस के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा था। क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाद से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि जिले भर में बारिश होगी लेकिन तीन बजे सिर्फ अटेली के साथ साथ सीमा से सटे क्षेत्र में ही कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण अनाज मंडी, पुराने बस स्टैंड, धनौंदा रोड, नांगल बैरियर व झंडा चौक पर जलभराव हो गया। बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ लेकिन आम नागरिक के चेहरे खिले नजर आए क्योंकि गर्मी व उमस ने सभी को अस्त व्यस्त कर दिया था। बिजली कटौती के कारण घरों में रहना मुश्किल हो रहा था बाहर चिलचिलाती धूप ने जनता का हाल बेहाल कर रखा था। किसानों के चेहरे भी मुस्कराते हुए दिखाई दिए यह बरसात फसल के लिए लाभदायक साबित हो रही है। किसान सत्यबीर, सुभाष चंद्र, रामपाल, सुरेश कुमार, कर्ण सिंह, नत्थू सिंह, दयाराम व सुमेर सिंह का कहना है कि इस समय की बरसात फसल के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

आज भी बारिश की संभावना
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के अधिकतर स्थानों पर रविवार को कहीं हल्ती तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। शनिवार की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पर्वतीय राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहीं। जल्द ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 10 जुलाई को राहत की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लगातार एक या दो दिन के अंतराल के बाद आगे भी बारिश जारी रहने की संभावनाएं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed