फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the rain, the roadblocks were uprooted from the bad roads, the drivers are getting upset

बारिश के बाद बदहाल सड़कों से उखड़े रोड़े, वाहन चालक हो रहे परेशान

Mon, 24 Jan 2022 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
After the rain, the roadblocks were uprooted from the bad roads, the drivers are getting upset
मसानी चौक पर सड़क मार्ग जर्जर अवस्था में। - फोटो : Narnol
तीन दिन पूर्व हुई 20 एमएम बारिश के बाद शहर के बदहाल सड़कों के गड्ढों में बने कीचड़ के कारण स्टेट हाईवे से लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। शहर के 50 मुख्य सड़क मार्ग, 50 लिंक मार्गों सहित करीब 300 छोटी गलियों में से अधिकांश बदहाल हो चुके हैं। शहर में प्रवेश करते ही माजरा चुंगी से गोशाला सड़क मार्ग पर जगह-जगह रोड़े उखड़ने से वाहन चालक दिनभर परेशान रहे। वहीं शहर के बीचोंबीच जमा बारिश के पानी के बाद बने कीचड़ से लोगों को दिनभर दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

यहां हुई सबसे अधिक परेशानी
शहर के स्टेट हाईवे से लेकर मसानी रोड, गोशाला रोड, सिनेमा रोड, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक से रिवासा पुल तक, शॉपिंग कांपलेक्स, आईटीआई रोड, अग्रसेन चौक, कैंची मोड़ से परशुराम चौक, ब्रह्मचारी रोड सहित अनेक स्थानों पर बदहाल सड़क मार्गों से रोडे़ उखड़कर लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच वर्षों में नहीं हुआ सड़क निर्माण पर काम
पिछले पांच वर्षों में शहर में सड़क निर्माण के नाम पर महज रेलवे रोड ही बन पाया है। नपा द्वारा बार-बार टेंडर तो लगाए गए लेकिन सड़क सुधार के लिए धरातल पर कोई काम नहीं हो पाया जिसके कारण साल दर साल शहर की सड़कें बदहाल होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट हाईवे ने बढ़ाई अधिक परेशानी
बता दें कि स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए दो चार जनवरी को टेंडर होने थे लेकिन अब इसके टेंडर फरवरी माह में किए जाएंगे। जनवरी माह में स्टेट हाईवे के निर्माण के लिए 298 करोड़ की राशि के टेंडर किए गए थे लेकिन महज एक कंपनी द्वारा टेंडर लगाए जाने के बाद यह टेंडर प्रक्रिया रद्द करते हुए अब फरवरी माह में टेंडर लगाए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है लेकिन इस दौरान स्टेट हाईवे के गड्ढे लगातार बढ़ते गए लेकिन जिम्मेदार इन गड्ढों को भी नहीं भर पाए जिसके कारण हजारों की संख्या में गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अप्रैल माह तक शहर की अधिकांश सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। स्टेट हाईवे को लेकर फरवरी माह में टेंडर होंगे। टेंडर खुलने के बाद सड़कों की दशा सुधारने के लिए शीघ्रता से काम शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल माह तक शहर के अधिकांश सड़कों ही हालात सुधारी जाएगी।
-दिनेेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।

  सिनेमा सड़क मार्ग पर बने गड्ढे।

सिनेमा सड़क मार्ग पर बने गड्ढे।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed