फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After changing Delhi and Punjab, now it is Haryana's turn: Sunita Kejriwal

दिल्ली, पंजाब को बदलने के बाद अब हरियाणा की बारी : सुनीता केजरीवाल

Sun, 11 Aug 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
After changing Delhi and Punjab, now it is Haryana's turn: Sunita Kejriwal
फोटो नंबर-12जनसभा को संबो​धित करती सुनीता केजरीवाल। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन

हरियाणा में जल्द ही विधानसभा के चुनाव है, भाजपा को एक भी वोट नहीं जाना चाहिए। भगवान भी अरविंद से कुछ करवाने चाहते हैं, इसलिए साधारण परिवार में जन्म लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। यह बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को शहर की नई कचहरी मैदान में बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेहतर आमजन को स्वास्थ्य सेवा मिल रही है, इसके अलावा वहां महिला निशुल्क बसों में सफर कर रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा किसी भी पार्टी ने सरकारी स्कूलों के लिए बेहतर कार्य नहीं किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके बेटे (अरविंद केजरीवाल) ने दिल्ली और पंजाब को बदल दिया है, अब हरियाणा की बारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद संदीप पाठक, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू, गिरिश खेड़ा, इंजीनियर नरेंद्र राव व सुरेश सैनी सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के लाल को जेल में डाला, प्रदेश की जनता अन्याय का बदला लेगी
प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को नहीं, हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। हरियाणा के बेटे अरविंद पीएम मोदी के सामने नहीं झुकेंगे। विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस अन्याय का बदला लेगी। बांग्लादेश में भी विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा था, अब वहां की प्रधानमंत्री को भागना पड़ा है। यह बात आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को झज्जर शहर के नई कचहरी मैदान में हुई बदलाव जनसभा में संबोधित करते हुए कही।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देकर तानाशाही पर अंकुश लगाया है। केजरीवाल के साथ ही नहीं देश की बेहतरीन खिलाड़ी विनेश फोगाट के साथ भी साजिश रची गई है। इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद संदीप पाठक, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र सिंह मटरू, गिरिश खेड़ा, इंजीनियर नरेंद्र राव व सुरेश सैनी सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
यह वादे किए सुनीता केजरीवाल ने
-आप की सरकार बनने पर घरेलू बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी।
-प्रत्येक गांव और शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे।
-सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे।
-हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे।
-हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed