{"_id":"602177018ebc3ed24c00dc5c","slug":"after-11-months-classes-will-start-on-february-15-at-the-campus-of-hcu-narnol-news-rtk594441840","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 महीने बाद हकेंवि के कैंपस में 15 फरवरी से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 महीने बाद हकेंवि के कैंपस में 15 फरवरी से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में सोमवार से सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। अब सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को परिसर में आना होगा। पिछले करीब 11 महीने से बंद प्रत्यक्ष कक्षाएं 15 फरवरी से दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। कक्षा कक्षों को सैनिटाइज कराया गया है। सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों की बैठक में मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा के बाद विज्ञान विषयों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 15 फरवरी से प्रत्यक्ष कक्षाएं आरंभ करने पर सहमति बनी। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों को प्रत्यक्ष कक्षाओं को आरंभ करने के समय कोरोना महामारी से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालना कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कक्षाओं के शुरू होने पर कक्षाओं में सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग की अनिवार्यता लागू रहेगी। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभी केवल विज्ञान विषयों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू की जा रही है। इसके साथ-साथ ऑनलाइन अध्ययन की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए अन्य आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। निर्धारित अवधि तक सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाएंगी। विश्वविद्यालय कुलसचिव की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए 8 फरवरी से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, शिक्षणेतर कर्मचारियों की सौ फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।