फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   African delegation liked Haryana's millet, also got information about farming and products

किसानों की जमकर सराहना: अफ्रीकी डेलीगेशन को भाया हरियाणा का बाजरा, खेती और उत्पादों की भी ली जानकारी

Thu, 25 Jul 2024 08:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा) Updated Thu, 25 Jul 2024 08:51 AM IST
सार

एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में दक्षिण अफ्रीका प्रतिनिधि मंडल ने महेंद्रगढ़ के 20 प्रगतिशील किसानों से बाजरा फसल की जानकारी ली। उन्होंने बाजरे की अगेती बिजाई के खेतों में जाकर फसल भी देखी। साथ ही बाजरे से बनने वाले उत्पादों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई।

विज्ञापन
African delegation liked Haryana's millet, also got information about farming and products
एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में भ्रमण करता दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटे अनाज को वैश्विक ब्रांड बनाने के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह का भ्रमण कर हरियाणा के बाजरे की खेती देखी और इससे बनने वाले उत्पादों की जानकारी ली। अफ्रीकी डेलीगेशन ने बाद में बाजरे का स्वाद भी चखा और इसकी जमकर सराहना की।

विज्ञापन


इंडिया मिलेट मिशन के तहत आए इस प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रगतिशील किसानों के साथ अनुभव साझा किए। यह भ्रमण कार्यक्रम कृषि व किसान कल्याण विभाग और बागवानी विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। एकीकृत बागवानी विकास केंद्र की इंचार्ज डाॅ. नेहा यादव ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए डेलीगेशन का प्रतिनिधित्व विवीयन ओजांग ने किया। उनके साथ डाॅ. माया, प्रो. योंहा शेल्टी, डाॅ. तेज व प्रो. हासन काया शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल को कृषि व किसान कल्याण विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक डाॅ. महावीर सिंह व बागवानी विभाग हरियाणा के विषय विशेषज्ञ (बागवानी) डाॅ. हितेश अग्रवाल ने भ्रमण करवाया।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसानों ने बताए बाजरे की खेती के तरीके
एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में दक्षिण अफ्रीका प्रतिनिधि मंडल ने जिले के 20 प्रगतिशील किसानों से बाजरा फसल की जानकारी ली। उन्होंने बाजरे की अगेती बिजाई के खेतों में जाकर फसल भी देखी। साथ ही बाजरे से बनने वाले उत्पादों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली गई। किसानों ने बताया कि अब देश की संसद भवन की कैंटीन में मोटे अनाज से बने व्यंजनों को शामिल किया गया है। यह बाजरा उत्पादकों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला किसानों ने तैयार किए उत्पाद
स्वयं सहायता समूह भोजावास, बवानिया व सुंदरह की महिला किसानों ने प्रतिनिधिमंडल के लिए बाजरे के उत्पाद तैयार किए। सभी ने बाजरे के व्यंजनों को बहुत ही स्वादिष्ट बताया। वहीं, एकीकृत बागवानी विकास केंद्र की इंचार्ज डाॅ. नेहा यादव ने केंद्र का भ्रमण करवाया व केंद्र में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डाॅ. देवेंद्र सिंह, जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. प्रेम यादव, उप मंडल कृषि अधिकारी डाॅ. अजय यादव, गुण नियंत्रण निरीक्षक डाॅ. संजय यादव, विषय विशेषज्ञ डाॅ. सतबीर चौहान, डाॅ. योगेश व डाॅ. महावीर शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed