फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Advocates met Union Minister Rao Indrajit regarding the district headquarters

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से मिले अधिवक्ता

Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Advocates met Union Minister Rao Indrajit regarding the district headquarters
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दुलोठ अहीर में एक अधिवक्ता के निजी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिला।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप व पूर्व सचिव आलोक खैरवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय को लेकर बार एसोसिएशन के प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिले। दुलोठ अहीर में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश बोहरा के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय की आवश्यकता और इससे आमजन को होने वाले लाभों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। जिला मुख्यालय दूर होने के कारण क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस मांग को उचित मंच पर रखेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता बाबुलाल यादव, विरिष्ठ अधिवक्ता खुशीराम, वरिष्ठ अधिवक्ता सतवीर यादव, अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव, विनोद तंवर, परमजीत यादव सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed