फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Adocates sported to CAA in Narnaul

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में वकीलों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Fri, 31 Jan 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Adocates sported to CAA in Narnaul
सीएए के समर्थन में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : Narnol
सीएए के समर्थन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को उनके हस्ताक्षर से लागू हुए नागरिकता संसोधन कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला संयोजक मनीष वशिष्ठ ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून 2019 लागू होने से पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, पारसी व बौद्ध धर्मों के लोग भारत के नागरिक बन कर सम्मान के साथ जीने का हक प्राप्त कर सकेंगे। यह कानून मानवता व मानवीयता के दृष्टिकोण से भारत सरकार का बड़ा अहम कदम है। ज्ञापन में कहा गया है कि आजादी के बाद उक्त धर्मों के लोग जो पाकिस्तान व बांग्लादेश में रह रहे थे, उनकी जनसंख्या में भारी गिरावट आई हैं। कुछ अपने जीवन व धर्म को बचाने के लिए भारत में आ गए। लेकिन, वे बिना नागरिकता के इस देश में अमानवीय जीवन जीने को मजबूर थे। अब इस कानून के लागू होने से उन्हें देश में सम्मान से जीने का हक प्राप्त होगा। वशिष्ठ ने बताया कि सीएए इस देश की संसद के दोनों सदनों में बहस के बाद बहुमत से पारित हुआ है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से कानून का रूप ले चुका है। लेकिन, कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान के अनुरूप पारित इस कानून का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोग कभी भी संविधान के हितैषी नहीं हो सकते हैं। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति भारत सरकार को दंगाइयों को सख्ती से नियंत्रित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया। जिला बार एसोसिएशन के सचिव पवन यादव एडवोकेट, रतन लाल सैनी, हनुमान सिंह, प्रदीप शांडिल्य, कृष्ण कुमार शर्मा, गोबिंद शर्मा, पवन कौशिक, कुलदीप भारद्वाज, आशीष शर्मा, राजेश सैनी, नरेंद्र यादव, बिजेंद्र प्रताप सिंह, कर्ण सिंह सैनी, प्रवीण शर्मा, श्याम शुक्ला, प्रेम कुमार भारद्वाज, सुशील, सीताराम व हेमंत शर्मा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed