फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admissions for 16 vacant B.Ed. seats at the government college begin today.

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कॉलेज में बीएड की 16 रिक्त सीटों पर दाखिले आज से

Mon, 26 Oct 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Admissions for 16 vacant B.Ed. seats at the government college begin today.
फोटो नंबर-21राजकीय ​शिक्षण महाविद्यालय।
नारनौल। राजकीय शिक्षण संस्थान में बीएड कोर्स की रिक्त 16 सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले की प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए गत 24 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी की गई थी। सूची में चयनित विद्यार्थियों को 27 से 31 अक्तूबर तक फीस जमा करवाने और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएड कोर्स में कुल 100 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें विज्ञान संकाय की 50 सीटें तथा वाणिज्य एवं कला संकाय की संयुक्त रूप से 50 सीटें निर्धारित हैं। अब तक विज्ञान संकाय में 41 और वाणिज्य एवं कला संकाय में 43 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बाद विज्ञान संकाय में नौ और वाणिज्य एवं कला संकाय में सात सीटें रिक्त हैं। इस प्रकार कुल 16 रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में फीस और दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
रिक्त सीट पर एक नजर :
श्रेणी - विज्ञान संकाय - वाणिज्य व कला संकाय
एआईओ - 01 - 00
एचओजीसी - 03 - 04
एचओजीसी (ईडब्ल्यूएस) - 00 - 01
एससी - 01 - 00
एससी-डी - 01 - 01
बीसी-बी - 01 - 01
डीए/डीएफएफ - 02 - 00
---------
वर्जन :
84 सीट पर दाखिला हो चुका है और रिक्त 16 सीट पर दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की गई है। सूची में चयनित छात्र 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक फीस व दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। छात्रों से अपील है कि दस्तावेज व फीस अंतिम तिथि से पहले जमा करवाएं ताकि दाखिले के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-नीलम शर्मा, दाखिला प्रभारी, राजकीय शिक्षण संस्थान, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article