फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admission process of HCU: Four courses of B.Tech are available at the undergraduate level in the School of Engineering and Technology

हकेंविवि की दाखिला प्रक्रिया: स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्नातक स्तर पर बीटेक के चार पाठ्यक्रम उपलब्ध

Tue, 19 Apr 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Admission process of HCU: Four courses of B.Tech are available at the undergraduate level in the School of Engineering and Technology
भारत तकनीकी जनशक्ति के मोर्चे पर विश्व का सबसे बड़ा देश है। बावजूद इसके अभी भी इसके विकास की आवश्यकता है। यही वजह है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विशेष रूप से तकनीकी व कौशल विकास पर जोर दिया गया है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है और इसके लिए विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में स्नातक स्तर पर चार बीटेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अब इनोवेशन व इंक्यूबेशन की दिशा में अग्रसर है, और इस प्रयास में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2022 के अंतर्गत बीटेक के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का उद्देश्य सामाजिक तथा कॉर्पोरेट जिम्मेदारी के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले पेशेवर तैयार करना है। विश्वविद्यालय इसके लिए ऐसा वातावरण प्रदान कर रहा है, जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को उसके उच्चतम स्तर तक विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शिक्षण के लिए योग्य एवं औद्योगिक व अनुसंधान अनुभव रखने वाले शिक्षक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. फूल सिंह ने बताया कि स्कूल के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा के चार पाठ्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें जबकि प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में 30 सीटें शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले सीयूईटी 2022 के माध्यम से किए जा रहे हैं। बीटेक में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 6 मई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed