फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   admission process, model schools, education department

खंड के पांच राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Sat, 03 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
admission process, model schools, education department
मंडी अटेली। खंड के एकमात्र राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी अटेली व खंड के पांच प्राइमरी स्कूलों में नये सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं। विद्यालय में 10 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। मॉडल संस्कृति स्कूल अंग्रेजी माध्यम होने के साथ इनमें सीमित सीटें हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारिया प्रारंभ कर दी हैं। स्कूल की विशेषताओं व मॉडल संस्कृति स्कूल दूसरे स्कूल से यूनिक व विशेष होने के बारे में आमजन को जानकारी दी जा रही है। अटेली खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली, राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल अटेली मंडी, राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल सिलारपुर, राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल नसीबपुर और राजकीय प्राथमिक स्कूल खोड़ सीबीएसई से जुड़ चुके हैं। सभी विद्यालयों में दी जाने वाली शिक्षा सीबीएसई पद्धति पर आधारित होगी तथा शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी के साथ स्कूलों में सह-शिक्षा होगी। रमेश गोयल ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े अटेली खंड के पांच सरकारी मॉडल संस्कृति विद्यालयों में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन स्कूलों में दाखिले हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर गई है। जो विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश लेना चाहता हैं उसे 10 अप्रैल तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद दाखिला देने का निर्णय प्रवेश कमेटी द्वारा लिया जाएगा। आवश्यक होने पर पंजीकृत विद्यार्थियों को टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा। एक क्लास रूम में 20 कंप्यूटर रखे गए हैं तथा दूसरे में 20 टैब के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

बीईईओ मदनलाल भाटिया ने बताया कि पांच ब्लॉकों में एक सीनियर सेकेंडरी व निर्धारित प्राइमरी मॉडल संस्कृति स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इन स्कूलों में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग विद्यार्थी और ईडबल्यूएस विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया में सरकारी नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र, रिहायश का प्रमाण पत्र में आधार कार्ड/परिवार पहचान पत्र,स्कूल छोडने का प्रमाण पत्र (यदि विद्यार्थी ने पहले किसी विद्यालय में प्रवेश ले रखा हैं ), आरक्षित श्रेणी का प्रमाण पत्र 7 यदि आरक्षित सीटों के लिए समुचित मात्रा में आवेदन नही आते हैं तो इन सीटों को समान्य श्रेणी से भरा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed