{"_id":"5faae1c78ebc3ec5f1252d9f","slug":"admission-in-vacant-seats-of-colleges-up-to-13-nov-narnol-news-rtk582203091","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में खाली सीटों पर दाखिले के लिए 13 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में खाली सीटों पर दाखिले के लिए 13 तक आवेदन
विज्ञापन
कॉलेजों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 13 नवंबर तक पोर्टल फिर से खोला गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसी दिन कॉलेज में दस्तावेज जमा करवाकर ऑनलाइन फीस जमा की जा सकती है।
ऑनलाइन फीस जमा करवाने की बिना लेट फीस के अंतिम तिथि 14 नवंबर है। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में बीए, बीकॉम, बीएएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल की कुल 640 सीटें हैं। जिन पर कुल 536 आवेदन हो चुके हैं। अब तक रिक्त 104 सीटों के लिए दाखिले जारी हैं। राजकीय महाविद्यालय सतनाली के नोडल ऑफिसर प्रो. विरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कॉलेज में बीए की 380 सीटों पर अब तक 355, बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीटों पर 108, मेडिकल की 60 सीटों पर 39 और बीकॉम की 80 सीटों पर 34 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल फिर से खोल दिया गया जिस पर कॉलेज में दाखिले के इच्छुक नए विद्यार्थी 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पहले से भरे फार्म को एडिट भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसकी फीस जमा करवाने की बिना लेट फीस के अंतिम तिथि 14 नवंबर है। उन्होंने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी की खाली सीटों पर बिना लेट फीस के 9 से 14 नवंबर तक दाखिले होंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में दाखिला ले चुके विद्यार्थी अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए कॉलेज में अपने दस्तावेज 15 नवंबर तक अवश्य जमा करवाएं। प्रो. विरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 नवंबर से कॉलेजों में विधिवत कक्षाएं शुरू करने का शेड्यूल जारी किया गया है।