फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ADC held a meeting and gave instructions to stop drug abuse.

Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी ने बैठक कर नशे पर रोक लगाने के दिए निर्देश

Sat, 16 Mar 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
ADC held a meeting and gave instructions to stop drug abuse.
नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को जागरूक करने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जाएं। इसके लिए युवाओं को मोटिवेशनल वीडियो के माध्यम से समझाया जा सकता है। एडीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय में नार्को कोऑर्डिनेशन की जिलास्तरीय बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रणनीति बनाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। महेंद्रगढ़ में नशे का कारोबार किसी भी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम मिशन दल और वार्ड मिशन दल अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नशा पर निर्भर रोगियों, नशे की लत की पहचान के साथ ही जागरूकता अभियान भी जारी रखें।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि वह अपने परिचितों को नशा छुड़वाने के लिए जिला में चलाए जा रहे केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। निजामपुर रोड पर जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाए जा रहे तथा नागरिक अस्पताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ्त में दवाई देकर नशा छुड़ाया जा रहा है। उन्होंने महेंद्रगढ़ शहर के लिए भी एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला में चिन्हित अपराधों को लेकर भी अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चिन्हित अपराधों के मामले में केस की अच्छी तरह से स्टडी करके बेहतर तरीके से कोर्ट में पैरवी की जाएं। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास होने चाहिए। इस बैठक में जेल अधीक्षक संजय बांगड़, डीएसपी सुरेश कुमार, जिला न्यायवादी रमणीक यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, मनोचिकित्सक डॉ. अनिल, डाॅ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed