फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Action will be taken against those who are negligent in construction works

Mahendragarh-Narnaul News: निर्माण कार्याें में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 16 Jun 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who are negligent in construction works
फोटो संख्या:53- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपते
महेंद्रगढ़। अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर 16.50 करोड़ रुपये की लगात से चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने शनिवार को बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक स्पेशल बोगी में पहुंचे। दैनिक रेलयात्री महासंघ की ओर से बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक आशीष कुमार को मांग पत्र सौंपकर अमृत स्टेशन पर नई ट्रेनों का ठहराव, विस्तार, फेरे बढ़ाने व ट्रेनों का समय परिवर्तन करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही हल्की गुणवत्ता की सामग्री तथा बीकानेर मंडल के मुख्य नियत्रंक की तानाशाही व क्षेत्र भेदभाव की भी शिकायत की। रेल प्रबंधक ने सख्त लहजे में कहा कि निर्माण कार्याें में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अमृत योजना में शामिल स्टेशनों पर लगातार सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद 25 मिनट निरीक्षण करने के बाद 10:55 बजे बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक रेवाड़ी के लिए रवाना हो गए।इससे पूर्व सुबह 10:30 बजे महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही रेल प्रबंधक का सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने रेल प्रबंधक से यह मांगें उठाईं
महेंद्रगढ़ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12259-60 सियालदह दुरंतो से बीकानेर, गाड़ी संख्या 12323-24 हावड़ा से बाड़मेर, गाड़ी संख्या 22481-82 जोधपुर दिल्ली, तीन गाड़ियों का ठहराव, गाड़ी संख्या 19701-2 सैनिक एक्सप्रेस जयपुर-दिल्ली का विस्तार चंडीगढ़ तक करने, गाड़ी संख्या 54789-90 बीकानेर रेवाड़ी-पैसेंजर का विस्तार दिल्ली तक तथा हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर से सादलपुर तक एक या दो गाड़ियों का विस्तार रेवाड़ी करने की मांग उठाई। इसके अलावा सुबह 4 बजे एक नई इंटरसिटी दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलाने, चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, दिल्ली से चूरू तक दो ईएमयू नई ट्रेन चलाने, महेंद्रगढ़ रूट पर तीर्थ स्थान के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी की एक सुपरफास्ट नई ट्रेन चलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मांगें भी रखी गईं
गाड़ी संख्या 15623-24 कामख्या से वाया महेंद्रगढ़ भगत की कोठी को सप्ताह में तीन दिन करने, गाड़ी संख्या 12371-72 हावड़ा से बीकानेर सप्ताह में तीन दिन चलाने, गाड़ी संख्या 14713-14 दिल्ली-सीकर प्रतिदिन चलाने की मांग उठाई। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नल की सुविधा तथा रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन का दोहरीकरण, महेंद्रगढ़ स्टेशन पर टिकट एक्सामिनियर की पोस्ट खोलने की मांग रखी। झज्जर, कोसली, कनीना, नारनौल नई रेलवे लाइन से महेंद्रगढ़ को जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed