फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Achieved this position by wanting to do something out of the box since childhood

Mahendragarh-Narnaul News: बचपन से ही कुछ हटकर करने की चाहत से पाया मुकाम

Fri, 10 Mar 2023 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Achieved this position by wanting to do something out of the box since childhood
मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिले पुरस्कार के साथ रीचा गर्ग।
नारनौल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अटेली मंडी निवासी रीचा गर्ग को युवा महिला उद्यमी का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। अटेली मंडी की रहने वाली रीचा गर्ग हैंडमेड ज्वेलरी आइटम बनाती है। उनकी हस्तकला की दीवानगी विदेशों में भी छाई हुई है। उनके पास कई देशों से ऑनलाइन ऑर्डर आते हैं।
विज्ञापन

रीचा हैंडमेड ज्वेलरी के अलावा वे भारतीय त्योहार से संबंधित उत्पाद जैसे दीपावली की सजावट, होली से संबंधित, शादी के तोहफे, घर की सजावट, राखी, गणपति और जन्माष्टमी से संबंधित उत्पाद और बैक ग्राउंड की सजावट में माहिर है। जिला रेडक्रॉस समिति की स्थायी सदस्य रीचा गर्ग सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में भी अपनी स्टाल लगाती है। इससे पहले भी उन्हें विभिन्न सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। वह जिले की पहली युवा उद्यमी व प्रदेश में वर्ष 2022-2023 की एकमात्र युवा उद्यमी है जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश सरकार की आभारी है जिसने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए इस तरह प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed