फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of stealing purse in bus arrested, goods recovered

Mahendragarh-Narnaul News: बस में पर्स चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Thu, 19 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 19 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing purse in bus arrested, goods recovered
कनीना। बस में रखे बैग से पर्स चोरी करने के मामले में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान सोनू निवासी सिसई हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कनीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ज्योति निवासी दौंगड़ा जाट ने थाना सदर कनीना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया था कि वह 12 दिसंबर को शादी में जा रही थी। जब वह कनीना बस स्टैंड पहुंची तो बस में एक युवक बैठा था। इसने बैग बस में रखने में मदद की। जब वह बैग के पास सीट पर बैठ रही थी तो वह युवक बोला इस सीट पर उसका साथी आएगा। शिकायतकर्ता अपना बैग उठा कर दूसरी सीट पर बैठ गई। इसके बाद एक ओर युवक आया और उसका बैग उठा कर साइड वाली सीट के पास रख दिया व बोला जगह कम है, बैग नहीं आएगा। बस कनीना से चलकर मोहनपुर बस स्टैंड पहुंची तो 3 युवक वहां उतर गए। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने बैग के पास जाकर बैठ गई। जब वह दौंगड़र जाट उसके घर पहुंची वहां जाकर अपना बैग देखा तो उसमें से मेरा पर्स गायब था। बैग में चैन, पायल, हार, झुमकी, अंगूठी आदि थे और 2 हजार रुपये नगद थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed