फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of online fraud on the pretext of job, arrested from Bijnor

नौकरी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साबइक ठग को बिजनौर से किया काबू

Mon, 11 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of online fraud on the pretext of job, arrested from Bijnor
महेंद्रगढ़। ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर निजी विमान कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने के मामले में महेंद्रगढ़ की साइबर पुलिस ने यूपी बिजनौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंदन सिंह निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को यूपी के बिजनौर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव लावन निवासी कुंदन सिंह ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में 15 दिन पूर्व शिकायत अज्ञात साइबर ठगों पर धोखाधड़ी से 40 हजार रुपये की चपट लगाने की शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने उसको ऑनलाइन इंटरव्यू का लिंक भेजा और इंटरव्यू के बाद लेटर भी दिया और अलग अलग नंबरों से कॉल कर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर थाना सदर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने ठगी की वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी को यूपी बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जालसाज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी नौकरी के विज्ञापन पोस्ट करते थे। पुलिस को फर्जी पते पर सिम कार्ड और बैंक खाते की सूचना मिली। इसलिए उनका पता लगाना मुश्किल था। पुलिस द्वारा संदिग्धों के बारे में सभी संभावित तकनीकी जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed