{"_id":"6660c0f3b2532cadbd0c4dc4","slug":"accused-of-not-allowing-worship-in-the-temple-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112896-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर में पूजा नहीं करने देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर में पूजा नहीं करने देने का लगाया आरोप
Thu, 06 Jun 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव खेड़ी में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मंदिर में घुसने व पूजा नहीं करने देने का मामला सामने आया है। गांव खेड़ी निवासी अश्विनी कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है।
गत दिवस अपने घर से गांव के मंदिर में पूजा व जल चढ़ाने के लिए गया था। जहां पर पहले से ही रमेश सेठ व भगवान राम सेठ मौजूद थे। वह जैसे ही मंदिर में पूजा करने के लिए अंदर गया तो उन्होंने मंदिर के अंदर घुसने से मना कर दिया। जब वह फिर अंदर जाने लगा तो उक्त लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।