फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of cheating money from net banking arrested

बैंक अकाउंट से खुद के मोबाइल नंबर देकर नेट बैंकिंग से पैसे ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating money from net banking arrested
नारनौल। धोखाधड़ी कर पैसे ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपी सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। आरोपी के खिलाफ शहर थाना नारनौल में धोखाधड़ी कर पैसे ठगने के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी ने पीड़ित के बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर देकर नेट बैंकिंग के माध्यम से अकाउंट से पैसे निकाल लिए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ करते हुए उसके पास से 55 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार आरोपी राजकुमार ने पीड़ित के बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर देकर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए थे। इस बारे में घाटासेर निवासी पीड़िता सुमन ने बताया कि उनकी जमीन सरकार द्वारा लॉजिस्टिक हब के लिए अधिग्रहण कर ली गई थी जिसकी राशि प्राप्त करने के लिए ऐक्सिस बैंक में अकाउंट खुलवाए गए थे। आरोपी ने खातों में अपने मोबाइल नंबर दे दिए और खातों से नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे निकालते रहा। इसी प्रकार घाटासेर निवासी ममता ने दी शिकायत में बताया कि उसका पति सीआरपीएफ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। पीड़िता की जमीन भी सरकार द्वारा लॉजिस्टिक हब के लिए अधिग्रहण कर ली गई थी। आरोपी ने पीड़िता के अकाउंट और उसके पति के सैलरी अकाउंट में खुद के मोबाइल अटैच कराकर खातों से पैसे ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि इकोनॉमिक सेल की पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 55 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। मामलों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed