फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused of brutalizing a five year old girl out of custody, five teams engaged in investigation

Mahendragarh-Narnaul News: पांच वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्त से बाहर, जांच में जुटीं पांच टीमें

Sun, 08 Oct 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 08 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of brutalizing a five year old girl out of custody, five teams engaged in investigation
सतनाली रेलवे स्टेशन पर पुछताछ करती जीआरपी।
महेंद्रगढ़/सतनाली। सतनाली रेलवे स्टेशन पर पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस व जीआरपी की पांच टीमें जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। शनिवार को सतनाली स्टेशन पर दिनभर पुलिस की टीमें लोगों से पूछताछ करती रही। वहीं पीड़िता को गंभीर हालत के चलते शुक्रवार शाम को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से रेलवे स्टेशन सहित आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वहीं जीआरपी अंबाला जोन से एसपी राजेश कालिया शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने रोहतक पीजीआई पहुंचे। वहीं जीआरपी फरीदाबाद जोन डीएसपी रविंद्र कुंडु व लोहारू जीआरपी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार की देखरेख में सतनाली पुलिस व जीआरपी की पांच टीमें शनिवार सुबह से स्टेशन व आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी रही।
विज्ञापन

वीरवार रात दो बजे पांच वर्षीय बच्ची अपनी मां व छोटे भाई के साथ रेलवे स्टेशन पर सोई हुई थी। इस दौरान बच्ची का पिता अपने बड़े बेटे को फरीदाबाद छोड़ने के लिए गया हुआ था। रात को वापस आते समय ट्रेन में आंख लगने से वह लोहारू पहुंच गया था। सुबह नौ बजे जब वह सतनाली स्टेशन पर पहुंचा था तो बच्ची की मां ने सारी घटना बताई थी। पुलिस ने मासूम के पिता के बयान पर पॉक्सो एक्ट व आईपीसी 363 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed