फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Accused involved in Telegram task fraud arrested

Mahendragarh-Narnaul News: टेलीग्राम टास्क फ्रॉड में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Accused involved in Telegram task fraud arrested
नारनौल। टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लाडूराम निवासी करवासरों की ढाणी भीकमकोर जिला फलोदी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस ने पता लगाया कि साइबर फ्रॉड की वारदात में आरोपी का खाता प्रयोग हुआ था। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की टीम द्वारा छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से उनके मोबाइल बरामद कर जब्त किए थे। पुलिस ने आरोपियों से तीन गाड़ी, एक लाख रुपये, सिम कार्ड के साथ 10 मोबाइल, 19 एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड, एक चेकबुक, एक चेक, एक डिपॉजिट रसीद बरामद की थी। साइबर ठगों ने नारनौल की रहने वाले एक व्यक्ति से टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के माध्यम से करीब 2 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी विश्वास ने साइबर फ्रॉड की शिकायत दी थी। उसने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को उसके टेलीग्राम आईडी पर पार्ट टाइम के लिए एक मैसेज आया। जिसमें उसे ऑनलाइन घर बैठे जॉब करने की सलाह दी। उसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता की टेलीग्राम आईडी पर एक लिंक भेज कर टास्क करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने उस लिंक पर क्लिक करके कार्य करना स्टार्ट किया। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप ज्वाइन करवाकर टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने के लिए कहा और दस हजार रुपये ट्रांसफर करने पर पंद्रह हजार रुपये लाभ सहित वापिस मिलने की बात कही। लाभ देने के नाम पर साइबर ठगों ने शिकायतकर्ता से करीब 2 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed