{"_id":"65aec2868ac58e6ef704083b","slug":"accused-caught-with-ganja-narnol-news-c-203-1-sroh1010-6925-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांजे के साथ आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांजे के साथ आरोपी काबू
Tue, 23 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस ने 54 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लक्की उर्फ झंडू निवासी माजरा खुर्द के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान महेंद्रगढ़ बस अड्डा पर मौजूद थी, उसी समय गुप्त सूचना मिली कि आईटीआई के पास लक्की उर्फ झंडू निवासी माजरा खुर्द अवैध नशीला पदार्थ लिए खड़ा है और बेचने की फिराक में है। टीम बताए हुए स्थान पर पहुंची तो एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। आरोपी को काबू कर तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।