{"_id":"663b3c7cdd7956a72b0677f2","slug":"accident-on-narnaul-rewari-road-bike-collides-with-divider-brother-dead-and-sister-serious-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल-रेवाड़ी रोड पर हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, भाई की मौत व बहन गंभीर; पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल-रेवाड़ी रोड पर हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, भाई की मौत व बहन गंभीर; पुलिस ने किया मामला दर्ज
Wed, 08 May 2024 02:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 08 May 2024 02:19 PM IST
सार
नारनौल-रेवाड़ी रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया तथा आरती को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर आस्था वाटर पार्क के पास दुर्घटना में भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां युवक की प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के गांव रायपुर अहिरान निवासी 19 वर्षीय अश्विनी अपनी बहन आरती के साथ रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह नारनौल-रेवाड़ी रोड पर स्थित आस्था वाटर पार्क के समीप पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया तथा आरती को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसका नारनौल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन