{"_id":"6413580c99d28b3ff70b6b83","slug":"accident-in-narnaul-trola-hit-tempo-in-mandi-village-two-died-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Narnaul: मांदी गांव में ट्राला ने टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, कटर से गाड़ी काटकर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Narnaul: मांदी गांव में ट्राला ने टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, कटर से गाड़ी काटकर निकाला बाहर
Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
सार
टेंपो नारनौल की तरफ जा रहा था। हादसे में टेंपो सवार ब्रह्मदत और बलजीत घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य वाहन को भी घसीटता ले गया।
विज्ञापन
मांदी गांव में ट्राला ने टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र के मांदी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्राले के दूध के टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों गाड़ी आपस में फंस गईं। आसपास के लोगों ने कटर की सहायता से गाड़ी काटकर उनको बाहर निकाला। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शव गृह में भिजवा दिया है। शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के अनुसार गांव भुंगारका निवासी ब्रह्मदत और बलजीत वीरवार रात लगभग 8 बजे दूध का टेंपो लेकर नारनौल की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
मांदी गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो ट्राले ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। यही नहीं एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारते हुए पंप तक ले गया। हादसे में टेंपो सवार ब्रह्मदत और बलजीत घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर ट्राला चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन