{"_id":"65f00793b89c9269fe0dbd8f","slug":"accident-in-narnaul-bike-collides-with-bsf-vehicle-husband-dead-and-wife-serious-deceased-former-sarpanch-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में हादसा: बीएसएफ की गाड़ी से टकराई बाइक; पति की मौत व पत्नी गंभीर, पूर्व सरपंच था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में हादसा: बीएसएफ की गाड़ी से टकराई बाइक; पति की मौत व पत्नी गंभीर, पूर्व सरपंच था मृतक
Tue, 12 Mar 2024 01:13 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:13 PM IST
सार
भीलवाड़ा गांव के पूर्व सरपंच सुभाष व उनकी पत्नी कमलेश करीब 10 बजे आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए नारनौल आ रहे थ। वह जैसे ही नीरपुर के पास पहुंचे तो बीएसएफ की गाड़ी से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के नीरपुर के पास बीएसएफ की गाड़ी से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच कर व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, वहीं महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा गांव के पूर्व सरपंच सुभाष व उनकी पत्नी कमलेश करीब 10 बजे आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए नारनौल आ रहे थ। वह जैसे ही नीरपुर के पास पहुंचे तो बीएसएफ की गाड़ी से बाइक टकरा गई। जिसकी वजह से बाइक पर सवार पूर्व सरपंच व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। चिकित्सकों ने दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया। बता दे कि मृतक सुभाष इस योजना से पहले गांव भीलवाड़ा के सरपंच भी थे।
विज्ञापन