{"_id":"56fc17dc4f1c1b257ef0039a","slug":"accident-anybody-no-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शे को बचाने के प्रयास में ट्रक ने बस को मारी टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शे को बचाने के प्रयास में ट्रक ने बस को मारी टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटपूतली रोड पर चौधरी होटल के नजदीक एक ट्रक ने निजी बस को ट्रक को टक्कर मार दी। जिसमें बस चालक को मामूली चोट आई हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया। बुधवार सुबह 9.30 बजे निजी बस कोटपूतली से नांगल चौधरी के लिए रवाना हुई थी। टैक्स बैरियर के नजदीक ट्रक रिक्शे को ओवरटेक कर था। इसी दौरान सामने बस को देखकर चालक बौखला गया तथा वाहन को सड़क के नीचे उतारने लगा। इस दौरान बस ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। असंतुलित बस फिसलकर गड्ढे में पहुंच गई।
हादसे के बाद सवारियों में कोहराम मच गया। लेकिन स्पीड कम होने के कारण यात्री सुरक्षित रहे। बस चालक को मामूली चोट लगने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया तथा दोनों चालकों के बयान कलमबंद किए, लेकिन दोनों चालकों द्वारा राजीनामा पेश करने पर कार्रवाई रोक दी गई। जांच अधिकारी योगेेंद्र सिंह ने बताया दुर्घटना में कोई सवारी घायल नहीं हुई और न ही वाहनों को अधिक नुकसान हुआ।