फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ACB team reached for the second time to investigate, neither records were available nor equipment for sampling.

Mahendragarh-Narnaul News: जांच करने दूसरी बार पहुंची एसीबी की टीम को न रिकाॅर्ड उपलब्ध हो पाया न सैंपलिंग के लिए उपकरण

Tue, 07 May 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
ACB team reached for the second time to investigate, neither records were available nor equipment for sampling.
महेंद्रगढ़। शहर में वर्ष 2021 में तत्कालीन प्रशासक की देखरेख में 2.34 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर बनाई गई दस सड़कों के सैंपल लेने व रिकार्ड की जांच के लिए पंचकुला से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दूसरी बार भी बैरंग ही लोटना पड़ा। सोमवार सुबह जब टीम पहुंची तो नगरपालिका के सचिव, एमई ही अनुपस्थित मिले। नपा के जिम्मेदारों की ओर से टीम को सैंपल लेने के लिए उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए। अब एसीबी की टीम ने दोबारा नगरपालिका के अधिकारियों को सैंपल लेने व रिकार्ड की जांच के लिए समय दिया गया है जिसके बाद ही सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व भी एसीबी की टीम 8 मई 2023 को सैंपलिंग व जांच के लिए पहुंची थी लेकिन नपा के जिम्मेदारों की ओर से सहयोग नहीं मिलने पर पहली बार भी टीम बैरंग लोटी थी।
विज्ञापन

---------------
यह है मामला
पिछले कार्यकाल में रीना बंटी नपा की चेयरपर्सप तथा उसके पति सुरेंद्र बंटी पार्षद थे जबकि रमेश बोहरा उप प्रधान थे। एक मामले में नपा चेयरपर्सन निलंबित हो गई थी तथा प्रधान का चार्ज भी उप प्रधान रमेश बोहरा के पास चला गया था। 8 जनवरी 2021 को 5 करोड़ रुपये के 18 विकास कार्यों के टेंडर ओपन कर ठेकेदारों को अलॉट किए थे। तीन दिन बाद 3.50 करोड़ के 24 कार्यों के टेंडर ओपन किए गए थे। इन कार्यों के अलॉट को लेकर पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी एवं सोसाइटियों ने नपा सचिव और प्रधान द्वारा नियमों के विरूद्ध जाकर अलॉट किए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

- गुप्तचर विभाग के महानिदेशक ने की थी शिकायत
बता दें कि गुप्तचर विभाग के महानिदेशक ने 1 जनवरी 2022 को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक एवं एंटी करप्शन ब्यूरो को शहर के विकास कार्यों में घटिया सामग्री लगाए जाने और टेंडर के गलत अलॉटमेंट किए जाने की रिपोर्ट भेजकर 2.34 करोड़ रुपये की दस सड़कों को जिक्र किया गया था।

---------------
सैंपलिंग के लिए नपा अधिकारियों को किया गया था सूचित
विजिलेंस टीम ने गत एक मई को भेजे पत्र में नपा अधिकारियों को सैंपलिंग के लिए अवगत करवा दिया गया था। उसी के तहत सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकुला की ओर से अभियंता जय सिंह वर्मा, विजिलेंस नारनौल की टीम से निरीक्षक ईश्वर सिंह लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी, दो अलग-अलग सोसाइटी के संचालक उपस्थित रहे। टीम पहुंचने तक नपा की ओर से कोई अधिकारी विश्रामगृह में नहीं पहुंचा और न ही उन्होंने सैंपलिंग में प्रयोग होने वाले उपकरण की व्यवस्था की।

- वर्जन:
तीन अप्रैल नपा की सड़कों की सैंपलिंग के आदेश किए थे। एक मई को नपा सचिव को पत्र भेजकर छह मई को सैंपलिंग व रिकार्ड की जांच के लिए लिखा गया था। सैंपलिंग में प्रयोग होने वाले उपकरणों के साथ उपलब्ध रहने के आदेश थे। जो भी अधिकारी अनुपस्थित मिले हैं, उनके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
-जय सिंह, एक्सईएन, एसीबी पंचकुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed