{"_id":"6a57e4b837b683578d03ee6c","slug":"ac-waiting-room-facility-to-be-available-at-the-railway-station-soon-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128207-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी एसी प्रतीक्षालय सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी एसी प्रतीक्षालय सुविधा
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- रेलवे स्टेशन पर बनाया गया प्रतिक्षालय--संवाद
महेंद्रगढ़। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही आधुनिक प्रतीक्षालय की सुविधा मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यहां एसी और नॉन-एसी प्रतीक्षालय विकसित किए गए हैं। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक माहौल मिलेगा।
वर्तमान में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में सामान्य प्रतीक्षालय या प्लेटफॉर्म पर समय बिताना पड़ता है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से वातानुकूलित प्रतीक्षालय में एसी लगाने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर हैं। स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि यह सुविधा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। इन प्रतीक्षालय में बैठने के लिए कुर्सियां भी मंगवाई गई हैं, जिससे यात्रियों का इंतजार अधिक आरामदायक और व्यवस्थित हो सकेगा।