फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Abhishek Demands Probe into NEET Exams Held Over the Last Three Years

पिछले तीन सालों में हुई नीट की परीक्षा की हो जांच : अभिषेक

Tue, 26 May 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Demands Probe into NEET Exams Held Over the Last Three Years
महेंद्रगढ़। इनसो के पूर्व जिलाध्यक्ष और छात्र नेता अभिषेक कुरहावटा ने नीट परीक्षा घोटालों, पेपर लीक मामलों और भर्ती अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक माफिया लगातार सक्रिय है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। अभिषेक ने दावा किया कि 2015 से 2026 तक देश में 148 परीक्षा घोटाले सामने आए जिनमें कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और लाखों छात्रों का नुकसान हुआ। उन्होंने मेडिकल परीक्षाओं, खासकर नीट और एआईपीएमटी, में बार-बार पेपर लीक होने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि नीट परीक्षाओं की न्यायिक जांच हो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और सभी पेपर लीक मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। साथ ही हरियाणा भर्ती प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed