फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A young man was injured in an explosion in Mahendragarh

Mahendragarh: धमाके से उड़ा घर, युवक हुआ घायल, हादसे के कारणों की पुलिस कर रही जांच

Sun, 04 May 2025 10:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 10:31 PM IST
सार

अज्ञात कारणों के चलते महेंद्रगढ़ में रविवार को एक हादसा पेश आया। यहां धमाका होने से एक घर को क्षति पहुंची है। वहीं, इस हादसे में एक युवक भी घायल हुआ है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
A young man was injured in an explosion in Mahendragarh
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के छाजियावास गांव में रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते एक घर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की सूचना मिलने पर एसपी, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। यह धमाका कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस को सिलेंडर के फटने की आशंका है। 

विज्ञापन


अज्ञात कारणों के चलते हुआ धमाका 

जानकारी के मुताबिक छाजियावास गांव निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। अनिल का भतीजा सोमबीर रविवार की सुबह किसी काम से अपने चाचा के घर आया था। इस बीच घर में सुबह अज्ञात कारणों से धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर के दरवाजे, दीवार व छत पूरी तरह से नष्ट हो गए। हादसे में 32 वर्षीय सोमबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने युवक को खतरे से बाहर बताया है। 
विज्ञापन


धमाके की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ व अन्य अधिकारियों ने रविवार की देर शाम मौके का जायजा लिया। पुलिस विभाग की टीम धमाके के कारणों को जानने में जुटी है। थाना प्रभारी सदर महेंद्रगढ़ ने बताया इस हादसे के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed