{"_id":"6877ea49e4ec2f2b8f05ab8c","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-straw-overturned-a-major-accident-averted-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127208-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बड़ा हादसा बचा
Wed, 16 Jul 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10नांगल चौधरी-बहरोड रोड पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी-बहरोड़ रोड पर एक तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि कोई दूसरा वाहन या व्यक्ति नहीं आ रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यह हादसा सड़क में गड्ढा होने की वजह से हुआ है। अभी कुछ दिन पहले नांगल चौधरी से होकर नोलाजा जोहड़ तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए लाइन डाली गई थी, लेकिन लाइन डालने के बाद सड़क को समतल नहीं किया गया। इसके बाद न तो उसको अच्छे से भरा है और न ही समतल किया है। इससे आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। गौरतलब है कि नांगल चौधरी से होकर नोलाजा जोहड़ तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का टेंडर छोड़ा गया था। इसके बाद ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया था।
पीडब्लूडी के एसडीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने रोड तोड़ने की अनुमति ले रखी थी। इसके लिए उन्होंने पैसे भी जमा करवा रखे हैं। उन्होंने बताया कि टूटे हुए रोड की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिए हैं, जल्द ही सड़क ठीक करवा दी जाएगी।