फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A teacher and a class IV employee found absent

एक अध्यापिका और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
A teacher and a class IV employee found absent
स्कूल में शिक्षको को आवश्यक दिशानिर्देश देते एसडीएम मनोज कुमार । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। एसडीएम मनोज कुमार ने शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में बच्चों को प्रोत्साहित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दसवीं एवं 12वीं के बोर्ड पेपर की मार्किंग भी जांची। एक संस्कृत अध्यापिका और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिली। एसडीएम ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखा है। उन्होंने अध्यापकों को हिदायत दी कि वे समय से स्कूल आएं अन्यथा नदारत मिलने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सुबह सात बजे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए टैबलेट वितरित किए है। उसमें पढ़ाई संबंधित बहुत सी सामग्री है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहने तथा पढ़ाई में रटने को छोड़कर समझने पर जोर देने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके लक्ष्य के बारे में पूछा और कैसे वो लक्ष्य प्राप्त करेंगे इसके बारे में जानना चाहा। इस दौरान पर सतपाल शर्मा ने स्कूल में एक डबल बैटरी का इनवर्टर लगाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने मार्किंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक अध्यापिका और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिला, जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए हरियाणा बोर्ड को लिखा गया है। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल, एसएमसी प्रधान हेमंत चौबे, संजय कुमार व मनीष तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed