फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A Taekwondo sports nursery has been launched for the first time in Koriawas.

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास में पहली बार ताइक्वांडो खेल नर्सरी शुरू

Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A Taekwondo sports nursery has been launched for the first time in Koriawas.
फोटो नंबर- 13खेल नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत- कोच
नारनौल। गांव कोरियावास में स्कूल प्रशासन के प्रयास से पहली बार खेल विभाग की ओर से ताइक्वांडो खेल नर्सरी शुरू की गई है। इससे गांव कोरियावास व आस-पास के युवाओं को खेल के प्रशिक्षण की सुविधा मिली है। खेल नर्सरी की मांग स्थानीय युवा लंबे समय से कर रहे थे।
विज्ञापन

खेल नर्सरी नहीं होने के कारण प्रतिभा होते हुए भी सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। प्राचार्य डॉ. सतबीर इंदौरा ने बताया कि छात्रों की रुची और कोच की उपलब्धता के चलते ताइक्वांडो खेल नर्सरी स्कूल को मिली है। ट्रायल के तहत नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और 10 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

8 से 14 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये व 14 से 19 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ियों को 3 हजार रुपये प्रति माह डाइट राशि मिलेगी। साथ ही खिलाड़ियों को विभिन्न जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed