{"_id":"66b3c4557548c925210165c4","slug":"a-protest-march-will-be-taken-out-today-till-the-mini-secretariat-on-ending-the-jbt-course-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114900-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जेबीटी कोर्स खत्म करने पर लघु सचिवालय तक आज निकाला जाएगा रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जेबीटी कोर्स खत्म करने पर लघु सचिवालय तक आज निकाला जाएगा रोष मार्च
Thu, 08 Aug 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-25पत्रकारों से बातचीत करती डा. राज सुनेश।
नारनौल। नारनौल में महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. राज सुनेश यादव ने कहा कि जेबीटी को खत्म करके सरकार ने युवाओं के साथ बहुत बुरा मजाक किया है। सरकार जेबीटी खत्म करके जहां युवाओं को बेरोजगार बनाने की सोच रही है, वहीं दूसरी ओर जेबीटी करवाने वाले सैंकड़ों इंस्टीट्यूट भी बंद हो जाएंगे। इनमें काम करने वाले लोगों के सामने भी मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
सरकार के इस फैसले के खिलाफ 8 अगस्त को सुबह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पहले से ही बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। मौजूदा सरकार युवाओं को रोजगार देने में बिल्कुल विफल रही है। जिसके चलते अनेक बेरोजगार युवक अपने घर पर बैठे हैं। सरकार के इस फैसले से लोगों में रोष है।
उन्होंने बताया कि सरकार की इस फैसले के विरोध में 8 अगस्त को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से लेकर लघु सचिवालय तक महिला कांग्रेस की ओर से एक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।