फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A pond built on four acres in Khedi

Mahendragarh-Narnaul News: खेड़ी में चार एकड़ में बनाया गया तालाब

Wed, 09 Jul 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A pond built on four acres in Khedi
फोटो18खेड़ी में बना चार एकड़ में तालाब।संवाद
मंडी अटेली। राजस्थान बॉर्डर से सटे गांव खेड़ी में सिंचाई के लिए नहरी पानी की उपलब्धता अब सुनिश्चित हो गई है। अटल भू-जल योजना के तहत 4 एकड़ में नया तालाब बनाया गया है।
विज्ञापन

इससे गांव के साथ आसपास की 400 एकड़ से भी अधिक खेत की सिंचाई हो सकेगी। अटेली खंड का बड़ा हिस्सा राजस्थान से सटा है, जहां नहरों का पानी नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन

तकनीकी कारणों और लेवलिंग की समस्याओं के चलते भी पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे टेल पर बसे गांवों के लिए नहरी पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि इस तालाब से गर्मी और सर्दियों के दौरान आसपास की 400 एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। गांव के सरपंच सत्यप्रकाश ने बताया कि अब गांव के किसानों को खेतों में पानी देने के लिए कोई समस्या नहीं रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed