फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A plan was made for the preparation of Ratna Jayanti celebrations

Mahendragarh-Narnaul News: रत्ना जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बनाई रूपरेखा

Mon, 29 Jul 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
A plan was made for the preparation of Ratna Jayanti celebrations
फोटो संख्या:55- सतनाली के श्यामपुरा में बैठक करते ग्रामीण--संवाद
सतनाली। खंड सतनाली के गांव श्यामपुरा में राव रत्ना जयंती और राव रत्ना के समारोह का गांव श्यामुपरा में 7 अगस्त को गायत्री विद्या पीठ मंदिर परिसर में आयोजन किया जाएगा। जोगेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि समारोह में कक्षा दसवीं, 12 वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त, स्नातक में 75 प्रतिशत से अधिक अंक, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धी हासिल की हो को सम्मानित किया जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों के प्रमाण पत्र 4 अगस्त कर जमा करवाए ताकि इनाम देने के लिए पात्र लोगों की सूची सही समय पर बनाई जा सके।
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार रहेगें। अध्यक्षता राव राजेंद्र सिंह सांसद जयपुर, डॉ. निर्मल सिंह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर करेगें। मुख्य वक्ता मनोज सिंह विधायक सादुलपुर रहेंगे। विशिष्ट अतिथि रविंद्र सिंह भाटी विधायक शिव बाड़मेर राजस्थान, संदीप सिंह चौहान आईपीएस राजस्थान, शेर सिंह राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष आरजेपी, राकेश सिंह तंवर प्रदेश अध्यक्ष आरजेपी मौजूद रहेगें। रविवार को हुई बैठक में 7 अगस्त को को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश चौहान, विजय शेखावत, एडवोकेट मदन सिंह, अमित डीएफएसओ, सुनील शेखावत, एडवोकेट ललित तंवर, पंच सुरेंद्र, मोनू श्यामपुरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed