फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A manuscript survey will be conducted in the district until June 10.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 10 जून तक किया जाएगा पांडुलिपि सर्वेक्षण

Tue, 26 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A manuscript survey will be conducted in the district until June 10.
ज्ञान भारतम मिशन को लेकर आयोजित बैठक में ​दिशा-निर्देश देते एडीसी तरुण कुमार पावरिया। स्रोत : प
नारनौल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों और संबंधित कमेटियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने 10 जून तक सर्वेक्षण पूरा करने की समय-सीमा तय की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रत्येक वार्ड और ग्राम पंचायत में अनिवार्य रूप से दो-दो अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष सर्वेक्षक बनाया गया है। सभी सर्वेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

पांडुलिपि सर्वेक्षण 10 जून तक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्राचीन पांडुलिपियां, ताम्रपत्र, पुराने मानचित्र या तस्वीरें राज्य अभिलेखागार को सौंपें। बैठक में शिक्षा, स्थानीय निकाय व पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान मोबाइल में जीपीएस चालू रखना और पांडुलिपि वाले स्थान पर मौजूद रहना अनिवार्य होगा। एप 23 क्षेत्रीय भाषाओं और प्राकृत को सपोर्ट करता है, लेकिन सभी प्रविष्टियां अंग्रेजी में ही दर्ज होंगी। सर्वेक्षण प्रक्रिया 7 चरणों में होगी। प्रत्येक पांडुलिपि के पहले पृष्ठ की स्पष्ट फोटो अपलोड करना जरूरी है। अंतिम सबमिशन पर रिक्वेस्ट आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed