फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A full meal in Narnaul for 10 rupees

नारनौल में दस रुपये में भरपेट खाना

Sun, 01 Aug 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
A full meal in Narnaul for 10 rupees
रोटरी क्लब ने 10 रुपये में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन करवाने के लिए महावीर चौक पर रोटरी रसोई शुरू की थी। लेकिन कोरोना चलते पिछले दो माह से यह बंद पड़ी थी। रविवार को इसे फिर शुरू किया गया ताकि रोटरी रसोई पर भोजन करने वाले सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को फिर से सेवा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के प्रधान हितेंद्र शर्मा ने बताया कि रोटरी रसोई क्लब द्वारा चलाया जा रहा सबसे महत्वपूर्ण कार्य है जहां पर सेवा करने से सभी साथियों के साथ-साथ गणमान्य जनो को भी आत्मिक शांति प्राप्त होती है। रसोई पर मात्र 10 रुपये में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन करवाने के पीछे रसोई का मकसद जरूरतमंद लोगों का पेट भरना है, ताकि इस महंगाई के जमाने में भोजन के लिए उन्हें परेशान ना होना पड़े। उन्होंने बताया कि करीब 2 माह बाद फिर से प्रारंभ होने के कारण रविवार को पहले दिन स्वर्गीय शारदा देवी जैन की याद में उनके पति ज्ञानचंद जैन की ओर से रसोई में विशेष सहयोग प्रदान किया। रविवार को करीब 160 लोगों ने रसोई से अन्नकूट का भोजन ग्रहण किय जबकि पहले यह संख्या 300 से 400 तक होती थी। अब आगे प्रतिदिन रोटरी रसोई की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रधान संजय गर्ग, राजकुमार यादव एडवोकेट, पारस चौधरी, नरेश गोगिया, राजकुमार चौधरी, संदीप शुक्ला, विनोद चौधरी, विकास अग्रवाल, विनय मित्तल, संगीता शर्मा, प्रियंका संघी, सुचेता गोगिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed