{"_id":"6a1f1620dc88e96f2d00f024","slug":"a-consensus-was-reached-on-building-a-park-in-the-new-grain-market-narnol-news-c-196-1-nnl1004-140667-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नई अनाज मंडी में पार्क बनाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नई अनाज मंडी में पार्क बनाने पर बनी सहमति
Tue, 02 Jun 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5 नई अनाज मंडी में बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
- फोटो : युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजन व परिचित। संवाद
नारनौल। मार्केट कमेटी की बैठक चेयरमैन बाबूलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनाज मंडी में पार्क बनाने और सरकारी पोर्टेबल लैब स्थापित करने पर सहमति बनी।
पहले प्रस्ताव में नई अनाज मंडी स्थित जल महल की दीवार से सटी भूमि पर सार्वजनिक पार्क विकसित करने के लिए कार्यकारी अभियंता रेवाड़ी को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। पार्क बनने से क्षेत्र के लोगों को सुबह-शाम सैर करने और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।
दूसरे प्रस्ताव के तहत नई अनाज मंडी में सरसों की जांच के लिए सरकारी पोर्टेबल लैब स्थापित करने संबंधी पत्र मुख्य प्रशासक को भेजा गया है। लैब स्थापित होने से किसानों को फसलों की गुणवत्ता जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें सरसों का उचित मूल्य मिलने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी ने इन दोनों प्रस्तावों को मंडी के विकास और किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। बैठक में सचिव नुकुल यादव, वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।