फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A *bhandara* (community feast) will be held at the Baba Jakhdev Temple in Sisoth on August 2nd.

Mahendragarh-Narnaul News: सिसोठ के बाबा जाखदेव मंदिर में दो अगस्त को लगेगा भंडारा

Wed, 29 Jul 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A *bhandara* (community feast) will be held at the Baba Jakhdev Temple in Sisoth on August 2nd.
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित बाबा जाखदेव मंदिर में दो अगस्त को भगवान शिव के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे की रूपरेखा तय करने के लिए मंदिर परिसर में कमेटी की बैठक प्रधान रविंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि भंडारा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रसाद वितरण और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। कमेटी प्रधान रविंद्र पाल ने कहा कि यह भंडारा गांव के सामूहिक सहयोग और बाबा के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। कोषाध्यक्ष लालचंद यादव, प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि भंडारे की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बैठक में प्रहलाद यादव, अजीत ढाणी, डॉ. परमानंद, नवीन, मास्टर नित्यानंद, सत्यबीर, सत्येंद्र पंच, डॉ. कैलाश, प्रवीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed