फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   92 people donated blood to save the lives of others

दूसरों की जान बचाने के लिए 92 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 10 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
92 people donated blood to save the lives of others
रिसाल देवी। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। अमर उजाला फाउंडेशन और बाबा बक्शीदास युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रविार को ग्राम पंचायत सैदअलिपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए 92 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर की अध्यक्षता संगठन के प्रधान एडवोकेट हरीश यादव ने की। मुख्य अतिथि हलका विधायक डॉ. अभय सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुंदर चौधरी रहे। विधायक ने रक्तदाता युवाओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। इसलिए हमें चाहिए कि स्वेच्छा से रक्तदान कर इस कार्य में अपना सहयोग दें। कहा कि सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को रक्तदान शिविर आयोजित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने 60वीं बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता राकेश जयपाल को फूलमाला पहनाकर और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन व संगठन की ओर से प्रशंसा पत्र दिया गया। इस मौके पर जयदीप फौजी, एडवोकेट हरीश यादव, सरपंच प्रत्याशी प्रदीप कुमार, सचिव संदीप यादव, रेडक्रास सोसायटी नारनौल टीम और ब्लड बैंक जयपुर के डॉ. रामपाल टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

राकेश जयपाल 60 बार कर चुके हैं रक्तदान
नांगल चौधरी। राजस्थान के पाली जिले के झूपेलाव गांव के निवासी राकेश जयपाल ने 14 साल पहले जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट में घायलों की मदद के 19 साल की उम्र में पहली बार रक्तदान किया था। रविवार को उन्होंने 60वें बार रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश जयपाल ने बताया कि उनका 100 से अधिक बार रक्तदान करने का लक्ष्य है। बताया कि उन्होंने अपने साथ करीब 500 लोगों को ग्रुप में जोड़ रखा है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और रक्त दान करने के लिए तैयार रहते हैं। जब भी किसी को रक्त की जरूरत होती है तो वे अस्पताल जाकर के रक्तदान करते हैं। बताया कि उन्होंने अपना शरीर भी एसएमएस अस्पताल जयपुर को दान किया हुआ है। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि हलका विद्यायक डॉ. अभयसिंह यादव ने राकेश जयपाल को इस निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई दी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed