फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जाट- यादव जातीय समीकरणों से हिसाब से राव रमेश पायलट को मिली लोसुपा-बसपा टिकट

जाट- यादव जातीय समीकरणों से हिसाब से राव रमेश पायलट को मिली लोसुपा-बसपा टिकट

Wed, 03 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जाट- यादव जातीय समीकरणों से हिसाब से राव रमेश पायलट को मिली लोसुपा-बसपा टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की टिकट राव रमेेश पायलट को दी है। राव रमेश पायलट वर्तमान में लोसुपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ विधानसभा की टिकट लोसुपा के खाते में आई है। लोसुपा ने करीब एक महीना पहले ही महेंद्रगढ़ में अपना चुनाव कार्यालय खोल दिया था।
अहीरवाल क्षेत्र को देखते हुए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ में राव रमेश पायलट को टिकट दी है। यहां कांग्रेस की ओर से जाट प्रत्याशी श्रुति चौधरी के मैदान में उतराने की संभावना है। भाजपा से भी जाट प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह निवर्तमान सांसद, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, अभय सिंह यादव को टिकट मिलने के आसार हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोटर जाट हैं। दूसरा नंबर अहीर वोटर का है। कांग्रेस-भाजपा से जाट प्रत्याशी आने के समीकरण को देखते हुए लोसुपा ने यह सीट यादव प्रत्याशी को दी है।
विज्ञापन

रमेश राव को यादव के अलावा बसपा संगठन के अनुसूचित वर्ग के वोट मिलने के अलावा सैनी समुदाय के वोट मिलने का हिसाब लगाकर टिकट दी गई है। राव रमेश पायलट पहले कॉमर्शियल पायलट के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने वकालत की डिग्री भी ली हुई है। महेंद्रगढ़ में राव तुलाराम चौक पर उन्होंने अपना कार्यालय बनाया हुआ है। इसके साथ ही उनका मैरिज पैलेस भी है। लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने सबसे पहले राव रमेश पायलट को टिकट देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछला रिकार्ड
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में लोसुपा अस्तित्व में नहीं थी। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर बसपा ने वेदपाल तंवर को अपने प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था। जिसे कुल 27834 वोट मिले थे। यह कुल वोट का महज 2.7 प्रतिशत था। इससे पहले वर्ष 2009 में बसपा प्रत्याशी को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर करीब सात प्रतिशत वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed