{"_id":"5b6debc34f1c1bf6548b7c6e","slug":"91533930435-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन को लगता है सीएम के डंडे का खौफ 18-24-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन को लगता है सीएम के डंडे का खौफ 18-24-41
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सीएम के डंडे का प्रशासन को इतना खौफ रहता है कि सीएम आने से पहले रोड रिपेयर कर दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के पैतृक गांव राठीवास में उनके भाई राजेंद्र शर्मा की कांवड़ चढ़वाने के लिए आए थे। सीएम कार्यक्रम का पता लगने के बाद प्रशासन में हड़कंप मंच गया और जिन सड़कों से उन्हें गुजरना था उन पर काम शुरू कर दिया। वहीं, शहर के अनेक जगह रोड टूटे हुए हैं जिन पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास, गंगा देवी पांडेय नेत्र चिकित्सालय, भारत संचार निगम कार्यालय, तुलाराम चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर बारिश का जलभराव हो रखा है। नगरपालिका को लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु उनकी समस्या का समाधान आजतक नहीं हो पाया है।
20 दिन में दो बार महेंद्रगढ़ आ चुके हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 दिन के अंदर दो बार महेंद्रगढ़ आ चुके हैं। परंतु जब जब वो आए तब तब प्रशासन ने सड़कों की रिपेयरिंग की तथा सड़कों के गड्ढे भरे। परंतु इस दौरान प्रशासन ने पूरे शहर की टूटी सड़कों के गड्ढे नहीं भरे बल्कि जिन रास्तों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा था, उन्हीं सड़कों की रिपेयरिंग की गई। 21 जुलाई को मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ स्थित सब्जी मंडी में धन्यवाद रैली को संबोधित किया था। इस दौरान वो सतनाली चौक से देवीलाल पार्क होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे थे। प्रशासन ने उन सड़कों पर भी पेंचवर्क किया था।
विज्ञापन
पुराने नारनौल रोड के है ये हालात
पुराने नारनौल रोड पर स्थित शिव कॉलोनी, राज गार्डन मैरिज पैलेस तथा गंगा देवी पांडेय नेत्र चिकित्सालय पर जलभराव हो रखा है। इस रोड पर दो आंखों के अस्पताल, एक किड्स स्कूल और मैरिज पैलेस हैं। गंगा देवी पांडेय अस्पताल के पास अभी भी पानी जमा है, जहां से लोगों का निकलना दुभर हो रहा है। अजीत सैनी और अमित ने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ है।
नेशनल हाईवे पर है ये हालात
नेशनल हाईवे 148 बी के हालात भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। होंडा शोरूम के सामने पूरी सड़क टूटी हुई हैं। बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं। कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग ने रोडे डाले थे परंतु बारिश के कारण वो वापस बाहर निकल आए। राव तुलाराम चौक से सतनाली चौक तक रोड के साइडों में जलभराव हो रखा है। इससे लोगों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
बीएसएनएल कार्यालय के बाहर भी हैं जलभराव
ऑटो मार्केट के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बाहर मुख्य रोड पर जलभराव हो रखा है। जलभराव के पास ही खंभे पर ट्रांसफार्मर लगे हुआ है। आमजन उस ट्रांसफार्मर के नीचे से ही गुजरते हैं। इस रोड की शिकायत बीएसएनएल के एसडीओ संदीप सैनी नगरपालिका चेयरपर्सन के पार्षद पति को कर चुके हैं। परंतु अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
वर्जन
मुख्यमंत्री के समय नगरपालिका ने रोडों पर मलबा डाला था। जहां भी जलभराव हो रखा है उसका पानी निकलवा दिया जाएगा।
- रीना गर्ग, चेयरपर्सन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
वर्जन
नगरपालिका महेंद्रगढ़ की ओर से शहर में काम नहीं हो पा रहा है। इससे मैं स्वयं दु:खी हूं। नगरपालिका पार्षदों का हाईकोर्ट में केस चल रहा है, जिस कारण विकास कार्य रुके हुए हैं।
- डॉ. गरिमा मित्तल, जिला उपायुक्त, महेंद्रगढ़।