{"_id":"5af7429d4f1c1be0408b4e20","slug":"91526153885-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम विद्युत आपूर्ति एवं लग रहे अघोषित कटों से परेशान किसानों ने पावर हाऊस को जड़ा ताला क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम विद्युत आपूर्ति एवं लग रहे अघोषित कटों से परेशान किसानों ने पावर हाऊस को जड़ा ताला क
Updated Sun, 13 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी।
तय शेड्यूल से कम विद्युत आपूर्ति मिलने एवं उसमें भी लग रहे अघोषित कटों से परेशान खंड के जड़वा, जड़वा की ढ़ाणी, श्यामपुरा एवं बासड़ी गांवों के अनेक किसानों ने शनिवार को गांव श्यामपुरा के 33 केवीए पावर हाउस को ताला लगा दिया। किसानों की मांग थी कि उन्हें तय शेड्यूल के अनुसार 8 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव श्यामपुरा के 33 केवीए पावर हाऊस पर जड़वा, जड़वा की ढ़ाणी, श्यामपुरा एवं बासड़ी गांवों के अनेक किसान एकत्रित हो गए और अपनी मांग को लेकर पावर हाउस के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करवाकर गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। तालाबंदी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सतनाली थाना प्रभारी सतबीर ने धरने पर बैठे किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान के ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। इस पर थाना प्रभारी ने दूरभाष पर बात कर विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया।
ये है कृषि फीडरों का शेड्यूल
धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि सिंचाई के लिए उनके कृषि फीडरों में 3 दिन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा 3 दिन रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 8 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाती है और पेयजल के लिए प्रतिदिन शाम 4 से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति का शेड्युल निर्धारित है। उन्होंने बताया कि उनके फीडर में 8 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्युल निर्धारित है लेकिन लंबे समय से उन्हें 2 से 3 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पाती है।
खेतों की सिंचाई हो रही है प्रभावित
ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के दौरान बिना सूचना के लंबे कट लगाए जा रहे हैं और पावर हाउस में पूछने पर पावर कट का हवाला दे दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समय कपास की अगेती किस्मों की बिजाई चल रही है और अनेक खेतों में बिजाई हो चुकी है, ऐसे में बिजली नहीं मिलने से सिंचाई बाधित हो रही है और फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
तालाबंदी के तीन घंटे बाद पहुंचे एक्सईएन
तालाबंदी के करीब 3 घंटे बाद लगभग एक बजे मौके पर पहुंचे विभाग के एक्सईएन बुधराम पंवार व एसएससी राजेश कुमार ने किसानों की बात सुनी और समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर ताला खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी समस्या के समाधान के ठोस व लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे की मान-मनोबल के दौरान एक्सईएन बुधराम पंवार ने किसानों को बताया कि पावर कट बंद करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है लेकिन फिर भी निर्धारित शेड्यल के दौरान लगे पावर कट की अवधि को पावर कट रिमूव होने के बाद समायोजित करने व समस्या के शीघ्र समाधान का लिखित आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर ताला खोल दिया और बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस मौके पर फोरमैन वारिसअली, थाना प्रभारी सतबीर सिंह, सरपंच रवि जड़वा सहित अनेक किसान मौजूद रहे।