{"_id":"598f50d24f1c1b96558b4a0b","slug":"91502564562-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में यदुवंशी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में यदुवंशी स्कूल प्रथम
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शारीरिक शिक्षक नवीन यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से यह प्रतियोगिता ‘आस्था वाटर पार्क’ अटेली में हुई। इसमें 19 वर्षीय आयु वर्ग में छात्र पंकज ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्टाइल में प्रथम, 50 मीटर बटरफ्लाई तथा 100 मीटर फ्री-स्टाइल में भी प्रथम स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग में छात्र प्रवीन ने 50 मीटर फ्री-स्टाइल में प्रथम, आलोक ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक तथा विकास ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल यादव तथा यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन किया। दूसरी ओर स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन, महेंद्रगढ़ जाकर एक दिन का श्रमदान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत रेलवे परिसर व पार्कों की साफ-सफाई की। रेलवे अधिकारी स्टेशन मास्टर निरंजन लाल के द्वारा बताए गए पार्क की बखूबी साफ-सफाई की। विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में बैठे यात्रियों को भी ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य नत्थू सिंह, हरिप्रकाश, शारीरिक शिक्षक सुभाष यादव तथा राजकुमार उपस्थित रहे।